Wednesday 30 March 2022

परीक्षा पे चर्चा 2022

परीक्षा पे चर्चा 2022 
 
 

दिनांक 30.03.2022 को केन्द्रीय विद्यालय नं. 1 छावनी शाहजहांपुर में परीक्षा पे  चर्चा 2022 पर संयुक्त प्रेस वर्ता का आयोजन किया गया | जिसमे केन्द्रीय विद्यालय नं. 1 छावनी शाहजहांपुर और नवोदय विद्यालय शाहजहांपुर के प्राचार्यों द्वारा परीक्षा पे चर्चा 2022 पर पूछे गए प्रेस के प्रश्नों का उत्तर दिया |
 Natural Natural Natural Natural Natural 

परीक्षा पे चर्चा बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को कैसे तनावमुक्त होकर परीक्षा में सम्मलित हों इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके संग संवाद करेंगे।  यह पांचवीं बार होगा जब देश के प्रधानमंत्री बच्चों से सीधा संवाद करेंगे।  दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे से यह कार्यक्रम होगा,जिसका सजीव प्रसारण दूरदर्शन, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया, रेडियो सहित अन्य टीवी चैनलों के माध्यम से होगा। जिनके लिंक इस प्रकार हैं

 👇 👇
 
 
 

 

Monday 21 March 2022

📕*PUSTAKOPAHAR* 📔


📒 *पुस्तकोपहार* 📖📓

केन्द्रीय विद्यालय संगठन के आदेशानुसार प्रत्येक वर्ष नये सत्र के प्रारंभ में देश भर के सभी केन्द्रीय विद्यालयों में पुस्तकोपहार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य लक्ष्य पर्यावरण का संरक्षण, कागज बचाना, पेड़ बचाना, स्वच्छ भारत, हरा-भरा भारत आदि है।

 केन्द्रीय विद्यालय की पुस्तकोंपहार योजना निशुल्क है जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक पेड़ों को कटने से बचाना है, क्योंकि कागज पेड़ों से ही बनते हैं। एक पेड़ से 16.67 कागज के रीम बनते हैं और एक रीम में 500 sheets होते हैं, तो एक पेड़ से 16.67×500=8335 sheets कागज बनता हैं।

केन्द्रीय विद्यालय भी छात्रों के माध्यम से एक मजबूत भूमिका निभा रहा है। 

इस उत्सव में छात्र-छात्राएं पिछली कक्षा की किताबों को विद्यालय पुस्तकालय में जमा करते हैं और अगर अगली कक्षा की पुस्तक उपलब्ध हो तो पुस्तकें प्राप्त करते हैं।  इस कार्यक्रम के इस वर्ष छात्रों ने अपनी किताबें (इस सत्र 2021-22)  26 मार्च 2022 (परिणाम दिवस) पर उपहार स्वरूप अपने से छोटी कक्षाओं के छात्रों को दी ।