Wednesday 8 February 2023

जाने भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के बारे में

जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे, उनका कर्यकालिन समय 13 मई 1967 से अपनी मृत्यु 3 मई 1969 तक रहा है। हुसैन देश के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति और साथ ही राष्ट्रपति होते हुए मरने वाले पहले राष्ट्रपति थे। साथ ही भारत के सबसे कम कर्यकालिन समय वाले राष्ट्रपति भी थे। राष्ट्रपति बनने से पहले उन्होंने 1957 से 1962 तक बिहार का गवर्नर बने रहते हुए और 1962 से 1967 तक भारत का उपराष्ट्रपति बने रहते हुए सेवा की।

जाकिर हुसैन जामिया मिलिया इस्लामिया के सह-संस्थापक भी थे और 1928 से उन्होंने इसका वाईस चांसलर बने रहते हुए सेवा की थी। हुसैन के नेतृत्व में जामिया भारतीय स्वतंत्रता अभियान से अच्छी तरह जुड़ भी गया था। 1963 में उन्हें भारत के सर्वोच्च अवार्ड भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

 डॉ हुसैन बहुत सी किताबे रचित की, जिसमें  सबसे अधिक प्रसिद्धि प्राप्त की –

  •     केपेतिलिज्म,

  •     स्केल एंड मैथड्स ऑफ़  इकोनोमिकस

  •     रिपब्लिक

  •     शहीद की अम्मा

  •     अँधा घोडा आदि

  •     ए फ्लावर सोंग